नगर निगम लगाएगा हर शनिवार संम्पतिकर वसूली शिविर , 93 सुवर पकड़ें , बनेगा फ्रीगंज में नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

सम्पत्तिकर वसूली हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित होगा शिविर


अधिक वसूली करने वाले सम्पत्तीकर अधिकारी/निरीक्षक को किया जाएगा सम्मानित


उज्जैन: नगर निगम की आय का मुख्य स्त्रोत सम्पत्तिकर है, सम्पत्तिकर की वसूली को बढ़ाये जाने हेतु आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार प्रत्येक झोन कार्यालय में प्रति सप्ताह शनिवार को सम्पत्तिकर जमा कराये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही शिविर दिवस में झोन के अधिकारी, कर्मचारीयों का दल क्षेत्रवार चयनित क्षेत्र मंे जाकर विशेष अभियान के तहत सम्पत्तिकरदाता से सम्पत्तिकर जमा कराने की अपील भी करेंगे। 


प्रतिमाह सबसे अधिक सम्पत्तिकर की वसूली करने वाले एक प्रभारी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी एवं प्रथम तीन सहायक राजस्व निरीक्षक को सम्मानित भी किया जावेगा।


शनिवार को पकड़े 93 सुअर 


उज्जैन: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार शनिवार को स्वास्थ्य उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता एवं श्री सुनील शाह के मार्गदर्शन में सुअर पकड़ों अभियान चलाया जाकर सुअर पालको पर भी दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय कुलश्रेष्ठ, श्री विक्रम सिंह पण्ड्या, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री पुरूषोत्म दुबे एवं सम्बंधित ठेकेदार द्वारा शनिवार को वार्ड क्रमांक 54, नागझिरी क्षैत्र, पाईप फेक्ट्री, औद्योगिक क्षैत्र, परमेश्वरी गार्डन, डी-मार्ट, त्रिवेणी हिल्स, महावीर काॅलोनी आदि क्षैत्रों में कार्यवाही करते हुए 93 सुअरों को पकड़ा गया। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निर्देशित किया है कि कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाए।


फ्रीगंज गुरुनानक काम्प्लेक्स के सामने स्थित पुराने निगम काम्प्लेक्स को तोड़कर 3.15 करोड की लागत से बनेगा नवीन शाॅपिंग काम्प्लेक्स


उज्जैन: प्रशासक श्री आनंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के नेतृत्व में नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति को ओर मजबूत करने एवं सुदृढ़ करने की और अग्रसर है। निगम द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो से जहां निगम की आय में वृद्धि होगी वहीं आम नागरिकों को भी रोजगार तथा व्यवसाय के अवसर प्राप्त होंगे साथ ही शहर में व्यवसाय को बड़ावा मिलेगा।


निगम द्वारा आय में वृद्धि हेतु किये जा रहे विकास कार्यो के क्रम में वार्ड क्रमांक 44 फ्रीगंज अवन्तिका प्लाजा के पास निगम स्वामित्व के काम्प्लेक्स को तोड़कर लगभग राशि रूपये 315 लाख की लागत से नवीन शाॅपिंग काम्पलेक्स का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। 


शहर के व्यवसायिक क्षैत्र में लगभग 364 वर्गमीटर में बनाये जाने वाले इस शापिंग काम्पलेक्स में निवेश करने का एक सुनहरा अवसर उज्जैनवासियों को मिलेगा। नवीन काॅम्पलेक्स के निर्माण से आम नागरिकों को नवीन व्यवसाय की स्थापना हेतु स्थान के साथ साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। काम्पलेक्स में निर्मित होने वाली दुकानों एवं आॅफिस चेम्बर्स के विक्रय से निगम की आय में भी वृद्धि होगी।


काम्पलेक्स के निर्माण में आम नागरिकों तथा व्यवसायियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिनांक 24.10.2020 को सुझाव आमंत्रण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न व्यवसायियों तथा आम नागरिकों द्वारा अपने सुझाव दिये। साथ ही वर्तमान मंे व्यवसाय कर रहें व्यवसायियांे से पुनः दुकान आवंटन किये जाने के सम्बंध में सुझाव प्राप्त किये गए।


शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण निगम द्वारा ग्रीन कंसेप्ट के आधार किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत काम्पलेक्स के काॅमन क्षैत्रों में सोलर एनर्जी के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।


काॅम्पलेक्स निर्माण में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधाओं एवं उनके सुलभ आवागम हेतु रेम्प का निर्माण कार्य कराया जाएगा, काॅम्पलेक्स में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं हेतु पेयजल व्यवस्था, महिला एवं पुरूषों हेतु पृथक पृथक शौचालय एवं मुत्रालय की व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी प्रस्तावित की गई।


काॅम्पलेक्स को आगजनी की घटनाओं से सुरक्षा की दृष्टि से फायर सेफ्टी फिचर्स की व्यवस्था भी प्रस्तावित की जाकर प्रत्येक तल पर आवागमन हेतु स्टेयर केस एवं लिफ्ट का प्रावधान किया गया है।


नागरिकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए काॅपलेक्स के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाकर भूतल पर 15 दुकानें प्रथम तल पर विभिन्न साईजो की 11 दुकानें/ऑफिस चैंबर, तृतीय तल पर 11 ऑफिस के साथ ही चतुर्थ तल पर बहुउपयोगी हॉल का प्रावधान किया गया है।


 


Popular posts
रत्नाखेडी स्थित कपिला गौशाला में गायों का स्वास्थ्य परिक्षण शिविर आयोजित किया गया
मास्क नही पहने 83 लोगों को भेजा अस्थायी जेल , 301 पर लगाया जुर्माना और होटल , मैरिज गार्डन ,धर्मशाला वालों को दिये निर्देश , चल समारोह पर प्रतिबंध
Image
मास्क नही पहना तो कल से फिर खुली जेल रखा जाएगा 10 घण्टे
Image
कलेक्टर श्री मिश्र ने दिये निर्देश - उज्जैन जिले के सभी कंटेनमेंट एरिया को अगले 2-3 दिनों में पूर्णतः सेनिटाइज करे , साथ ही उज्जैन की अन्य खबरें भी
Image